अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan Crime: सच दिखाने पर भड़के जिम्मेदार: गौशाला की बदहाली उजागर करने वाले पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी

On: November 18, 2026 8:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan Crime: सच दिखाने पर भड़के जिम्मेदार: गौशाला की बदहाली उजागर करने वाले पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी

ग्राम प्रधान पर गाली-गलौज और जाति-सूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वैरपुर मानपुर स्थित गौशाला में गोवंशों के लिए चारे और पानी की अव्यवस्थाओं की कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को कथित रूप से धमकाने का मामला सामने आया है। पत्रकार ने ग्राम प्रधान मुमताज अली पुत्र मुंशी पर फोन पर गाली-गलौज करने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सोनबुढ़ीं निवासी संद प्रकाश पत्रकार एवं पत्रकार प्रेस परिषद के जिला सचिव हैं। वह 18 नवंबर को सुबह करीब नौ बजे वैरपुर मानपुर की गौशाला में गोवंशों की स्थिति की कवरेज करने पहुंचे थे। पत्रकार के अनुसार, गौशाला में खाली नांद,सड़ा हुआ भूसा और पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने की स्थिति सामने आई थी।इस संबंध में उन्होंने फोटो और वीडियो भी बनाए थे।
पत्रकार का आरोप है कि गौशाला की अव्यवस्थाओं की कवरेज के बाद ग्राम प्रधान मुमताज अली ने मोबाइल फोन पर उनके साथ गाली-गलौज की।साथ ही लाठी-डंडे लेकर घर पहुंचकर मारने और जान से खत्म करने की धमकी दी।आरोप है कि ग्राम प्रधान ने जाति-सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए कहा कि गांव के एक व्यक्ति को भी झूठे मुकदमे में फंसाया है और तुम्हें भी फंसा दूंगा।
पत्रकार का कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा फोन पर दी गई धमकी और गाली-गलौज की ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है।उन्होंने मामले की शिकायत थाना पुलिस से करने तथा ऑडियो रिकॉर्डिंग को जांच के लिए उपलब्ध कराने की बात कही है।
पत्रकार ने पुलिस प्रशासन से अपनी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment