अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan News: चार दिन पूर्व अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर चालक द्वारा घटना को अंजाम देने वाले चालक के विरुद्ध हुआ मामला दर्ज

On: November 18, 2026 6:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan News: चार दिन पूर्व अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर चालक द्वारा घटना को अंजाम देने वाले चालक के विरुद्ध हुआ मामला दर्ज

पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को भेजा जेल

सहसवान। 14 नवंबर को सहसवान बदायूं मार्ग पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर चल रहे चालक द्वारा दुकान में टक्कर मारने के बाद एक ग्राहक गंभीर रूप से घायल होने के उपरांत उसके पिता द्वारा ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामला कराया गया दर्ज।
ज्ञात रहे नगर के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी मुदस्सिर पुत्र मेहरबान अली का पुत्र फारूक जो एलएलबी का तृतीय सेमेस्टर का छात्र है फोटो कॉपी कराने के लिए विधुत संस्थान के सामने पिंटू पुत्र हुकुम सिंह की फोटो स्टेट दुकान पर गया था।जहां बल्लभगढ़ हरियाणा से नया ट्रैक्टर लेकर बदायूं जनपद के दातागंज में जा रहा था ट्रैक्टर चालक अनियंत्रित हो गया।जिसके कारण पिंटू की दुकान पर खड़ा उसका पुत्र फारूक गंभीर रूप से घायल हो गया तथा पिंटू की दुकान का सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

भीड़ में ट्रैक्टर चालक सुरेश चंद्र शर्मा पुत्र राजीव शर्मा निवासी नगरिया टरकाना थाना खैर जनपद अलीगढ़ को मौके पर पकड़ लिया तथा घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सुरेश चंद्र शर्मा को भीड़ से अपने हिरासत में ले लिया घायल फारुख को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां गंभीर हालत होने पर राज की मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
पीड़ित फारूक के पिता मुद्दसिर ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर ट्रैक्टर चालक सुरेश चंद शर्मा पुत्र राजीव शर्मा के विरुद्ध पुत्र फारूक को जान-बूझकर ट्रैक्टर द्वारा कुचलना का प्रयास किए जाने का मामला दर्ज कराए जाने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया पुलिस ने ट्रैक्टर चालक सुरेश चंद्र शर्मा के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan News: अवढर शर्मा बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Sahaswan Crime: पत्रकार को गाली देने बाले गालीबाज प्रधान को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Sahaswan News: खंड विकास अधिकारी सहसवान सतीश कुमार सैनी कार्य मुक्त, नवागंतुक खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार यादव ने संभाला कार्यभार

Sahaswan News: नगर में हो रही भागवत कथा में प्रसाद वितरण के दौरान अज्ञात चोर पांच महिलाओं की सोने की चेन चोरी करके हुआ रफू-चक्कर

Sahaswan Crime: खेत पर ट्रैक्टर लेकर जा रहे पिता पुत्र को हमलावरों ने दिन-दहाड़े दौड़ा कर पीटा तथा जानलेवा हमला करके किया घायल

Sahaswan News: नवागंतुक नायब तहसीलदार अवधेश कुमार ने सहसवान तहसील कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया

Leave a Comment