अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Bilsi News: पति से भरण पोषण का चल रहे मुकदमे की तारीख करके न्यायालय से वापस लौट रही पत्नी के साथ सरेआम की मारपीट

On: November 18, 2026 5:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Bilsi News: पति से भरण पोषण का चल रहे मुकदमे की तारीख करके न्यायालय से वापस लौट रही पत्नी के साथ सरेआम की मारपीट

पत्नी ने पति सास ससुर के विरुद्ध कराया मामला दर्ज

सहसवान। थाना कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के ग्राम अंबियापुर पानी की टंकी के पास निवासी ज्ञान श्री पुत्री प्रेम सिंह पत्नी भगवान शरण ने थाना सहसवान कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी साढ़े तीन वर्ष पूर्व उसके पिता द्वारा लगभग 10 लाख रुपये खर्च करके धार्मिक रीति-रिवाज से थाना कोतवाली सहसवान के ग्राम नसीरपुर टप्पा मलसई भगवान शरण पुत्र लाल सिंह के साथ की गई।शादी के समय ससुर ने उसके ऊपर जेवर नहीं चढ़ाया जब वह अपनी ससुराल आई तो उसकी सास सीमावती ससुर लालसिंह ने कहा कि बेटा हम तेरी शादी में जेवर नहीं चढ़ा पाए थे तेरे लिए एक प्लाट खरीदा है।जो तेरा है हमने यह प्लांट तेरे लिए खरीदा है।इस पर किसी का कोई हिस्सा नहीं है।यह सुनकर प्रार्थना ने कुछ दिन पूर्व प्लांट पर अपना मकान अपने पैसे लगाकर बनवा लिया तथा अपने नए मकान में वह बीते 2 साल से रहने लगी यह बात उसके ससुराल वालों को बुरी लगी।

कुछ दिन के उपरांत पति भगवान शरण सास सीमावती ससुर लाल सिंह उसका शारीरिक मानसिक आर्थिक शोषण करने लगे तथा उसे घर से धक्के देकर बाहर कर दिया प्रार्थना के पास एक दो साल की बेटी सृष्टि है जिसके साथ प्राथमिक अपने पिता के घर रह रही है।
प्रार्थना ने अपने पति एवं ससुराल वालों के विरुद्ध न्यायालय में एक बाद भरण पोषण का दायर कर दिया है जिसकी तारीख करने के लिए वह न्यायालय में 29 सितंबर वर्ष 2026 को आई थी तारीख करने के बाद जैसे ही न्यायालय से बाहर निकली की पति भगवान शरण सास सीमावती ससुर लाल सिंह ने उसे सारे बाजार दिनदहाड़े पकड़कर मारपीट की एवं अभद्र व्यवहार कर धमकी दी कि अगर दोबारा न्यायालय में आई कुछ जान से मार देंगे।ज्ञानश्री के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा ज्ञान श्री का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment