अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

घर की छत का लिंटर डलवाने के लिए पैसे लिए थे उधार…तकादा किया तो परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए की मारपीट जान से मार देने की दी धमकी

On: April 17, 2024 7:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---

घर की छत का लिंटर डलवाने के लिए पैसे लिए थे उधार…तकादा किया तो परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए की मारपीट जान से मार देने की दी धमकी

पीड़ित ने अनुसूचित जाति उत्पीड़न में आरोपियों के विरुद्ध कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज

सहसवान।थाना गुजरिया क्षेत्र के ग्राम रसूला में ग्राम के ही राम सिंह पुत्र रामगुलाम से ग्राम के ही विद्याराम पुत्र रूह ने घर की छत का लेटर डलवाने के लिए एक लाख साठ हजार रुपए यह कहते हुए उधार लिए थे कि वह 6 माह में पैसे वापस कर देगा परंतु उसने कई बार तगादा करने के बाद भी विद्या राम ने पैसे राम सिंह को वापस नहीं किया तथा पैसे देने के नाम पर धोका देता रहाl

प्रार्थी राम सिंह ने उपरोक्त विधाराम से सोमवार को 4:00 के लगभग पैसे देने के किए गए वायदे के मुताबिक तकादा किया तो उपरोक्त विद्याराम ने अपने पुत्र नन्हे के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा पैसे देने से इंकार कर दिया साथ ही उसने अनुचित शब्दों का भी प्रयोग किया राम सिंह के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र के विरुद्ध धारा 406/323/504/506/324 अनुसूचित जनजाति उत्पीड़न अधिनियम की धाराओं में अपराध पंजीकृत करते हुए आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी हैl

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply