अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बारात लेकर जा रहे दूल्हे की गोली मारकर हत्या, ये हो सकती है वजह

On: May 2, 2026 9:06 AM
Follow Us:
---Advertisement---

जौनपुर । जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव के पास शुक्रवार शाम बारात लेकर जा रहे एक दूल्हे की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक दूल्हे की पहचान सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव निवासी आजाद बिंद (27) पुत्र राम लखन बिंद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शाम करीब सात बजे बारात खेतासराय के बीबीपुर के पास पहुंची थी। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार नकाबपोश बदमाश अचानक वहां पहुंचे और दूल्हे की गाड़ी से आगे निकल कर आजाद पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि गोली लगते ही दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। परिजन और बाराती घायल दूल्हे को तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। श्रीवास्तव ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। बदमाशों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply