समर इंडिया संवाददाता: जावेद चौधरी
गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़। भाजपा जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय संरक्षक आदरणीय श्री मयंक सिन्हा के उत्तर प्रदेश में प्रथम आगमन पर जनपद हापुड़ स्थित गढ़मुक्तेश्वर टोल प्लाजा पर उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भीष्म सिंह खड़कवंशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लगातार हो रही भारी बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश देखने लायक था। बारिश भी संगठन के प्रति उनके समर्पण और स्वागत के उत्साह को कम नहीं कर सकी।
इस अवसर पर भाजपा जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय मंत्री रतन कुमार एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य आशित रंजन का भी पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति विश्वास एवं समर्थन व्यक्त किया। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा मिशन 2027 को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती, जनसेवा की भावना तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही मिशन 2027 की सफलता का आधार बनेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर संगठन की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मोके पर गड़ावली पूर्व प्रधान धर्मेंद्र, लठीरा पूर्व प्रधान चरन सिंह, हापुड़ जिलाध्य्क्ष धर्मेंद्र खड़ंगवंशी व हज़ारों की तादाद में लोग मौजूद रहे।

