अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों को प्रमुख देशों में भेजने के सरकार का फैसला स्‍वागत योग्‍य : Gaurav Vallabh

On: May 19, 2025 12:11 PM
Follow Us:
Gaurav Vallabh
---Advertisement---

गुरुग्राम। Gaurav Vallabh : आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को स्पष्ट करने के लिए सांसदों का एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विदेश जाएगा। भाजपा प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने इसे अच्छी पहल बताते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर पाकिस्तान जो झूठा प्रचार कर रहा है, उसे बेनकाब करने की जरूरत है। सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है।

‘नशा मुक्त’ भारत ही बनेगा ‘विकसित और आत्मनिर्भर‘ भारत : Sports Minister Gaurav Gautam

Gaurav Vallabh ने कहा कि पाकिस्तान ने नूर खान बेस एयरबेस पर हमले की बात कबूल की है, वह चकलाला एयरबेस के तबाह होने और साथ ही अपनी तबाही को भी कबूल करेगा। पाकिस्तान का सेना प्रमुख असीम मुनीर इस्तीफा देखकर भागेगा। यह सब आने वाले समय में होगा।

प्रमुख देशों में सभी दलों के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल जा रहा है, जो पाकिस्तान की करतूत को उजागर करेगा। इसमें जेडीयू, एनसीपी के साथ-साथ कांग्रेस और भाजपा पार्टियों के नेता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के देशों में भारत का यूनिफाइड प्रेजेंटेशन होगा। सभी देशों को पता चलेगा कि पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह देता है और अगर कोई पाकिस्तान का साथ दे रहा है, तो इसका मतलब है कि वह आतंकवाद का साथ दे रहा है। भारत विकास की बात करता है। जब भी भारत की धरती पर आतंकवाद होगा तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।

Gaurav Vallabh भारतीय सेना ने प्रिसाइज अटैक किया, आतंकियों के ठिकानों पर अटैक किया

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने प्रिसाइज अटैक किया, आतंकियों के ठिकानों पर अटैक किया। लेकिन पाकिस्तान की सेना ने इसे अपने ऊपर अटैक मान लिया। पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी। पाकिस्तान के इतिहास में इतनी बुरी हार आजकल नहीं हुई, जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हुई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply