अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Ganga Expressway : गंगा एक्सप्रेसवे पर अब देना होगा टोल टैक्स, जानिए कार, बस-ट्रक का कितना लगेगा Toll?

On: May 15, 2026 11:13 AM
Follow Us:
Ganga Expressway
---Advertisement---

Ganga Expressway toll rates: उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स में शामिल गंगा एक्सप्रेसवे पर अब मुफ्त यात्रा का दौर खत्म हो गया है। एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अब टोल टैक्स देना होगा। यह एक्सप्रेसवे न केवल पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश की दूरी को कम करता है, बल्कि अब यह सरकार के लिए राजस्व का भी एक बड़ा जरिया बनने जा रहा है। आइए, विस्तार से जानते हैं कि आपके वाहन के लिए मेरठ से प्रयागराज तक का सफर कितना महंगा होने वाला है।

गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली को चार मुख्य हिस्सों में बांटा गया है। मेरठ से बदायूं 129.7 किमी, बदायूं से हरदोई 151.7 किमी, हरदोई से उन्नाव 155.7 किमी और उन्नाव से प्रयागराज 156.8 किमी। कुल 594 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए अलग-अलग स्ट्रेच के हिसाब से शुल्क देना होगा।

कितना लगेगा टोल?

वाहनमेरठ से बदायूं तक टोलबदायूं से हरदोई तक टोलहरदोई से उन्नाव तक टोलउन्नाव से प्रयागराज तक टोलमेरठ से प्रयागराज तक टोल
दो और तीन पहिया वाहन/ट्रैक्टर220 रुपये240 रुपये245 रुपये200 रुपये905 रुपये
कार, जीप या वैन (LMV)435 रुपये480 रुपये485 रुपये400 रुपये1800 रुपये
हल्के कमर्शियल वाहनों685 रुपये755 रुपये765 रुपये635 रुपये2840 रुपये
बस/ट्रक1375 रुपये1515 रुपये1545 रुपये1285 रुपये5720 रुपये
मल्टी-एक्सल वाहन2105 रुपये2320 रुपये2360 रुपये1975 रुपये8760 रुपये
7 से ज्यादा एक्सल वाले भारी वाहन2715 रुपये2985 रुपये3040 रुपये2525 रुपये11,275 रुपये

FASTag अनिवार्य और सुरक्षा के इंतजाम

एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली पूरी तरह से फास्टैग के माध्यम से की जाएगी। बिना फास्टैग वाले वाहनों या ब्लैकलिस्टेड फास्टैग वाले वाहनों से दोगुना जुर्माना वसूला जा सकता है। टोल लागू होने के साथ ही एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग और एम्बुलेंस सेवाओं को भी और ज्यादा एक्टिव कर दिया गया है।

सफर होगा तेज और आरामदायक

गंगा एक्सप्रेसवे बनने के बाद मेरठ से प्रयागराज का सफर काफी आसान और तेज हो जाएगा। जहां पहले सड़क मार्ग से घंटों का समय लगता था, वहीं एक्सप्रेसवे के जरिए यात्रा का समय काफी कम होने की उम्मीद है। इस हाईवे पर आधुनिक सुविधाएं जैसे पेट्रोल पंप, फूड प्लाजा, एंबुलेंस सेवा और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन भी विकसित किए जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply