नौकरी के लिए फर्जीवाड़ा, शिक्षामित्र जेल में
उसहैत।थाना पुलिस ने शुक्रवार को फर्जी अभिलेखों के आधार पर नौकरी हासिल करने वाले शिक्षामित्र को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 10 निवासी शिक्षामित्र नवीजान वर्तमान में त्रिलोकपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात था। वार्ड नंबर आठ निवासी शबाव मियां ने कोर्ट में आरोपी के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी पाने की शिकायत की थी। कोर्ट के आदेश पर 11 दिसंबर 2023 को थाना उसहैत में मुकदमा दर्ज किया गया।
तत्कालीन क्राइम इंस्पेक्टर हरवीर सिंह ने मामले की विवेचना की थी। जांच में शिकायत सही पाई गई। जांच रिपोर्ट न्यायालय को भेज दी गई है। काेर्ट से जारी वारंट के आधार पर शिक्षामित्र नवीजान को जेल भेजा गया है।रिपोर्ट- जयकिशन सैनी

