अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भारत-चीन में सीमा पर शांति, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा : Foreign Secretary Vikram Misri

On: September 1, 2025 11:09 AM
Follow Us:
Foreign Secretary Vikram Misri
---Advertisement---

तियानजिन। भारत के Foreign Secretary Vikram Misri ने रविवार को चीन के तियानजिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक की जानकारी दी। विक्रम मिसरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के लिए चीन के तियानजिन दौरे पर हैं।

श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल ने की Foreign Secretary Vikram Misri से मुलाकात

वे शनिवार की शाम को तियानजिन पहुंचे, जहां मेजबान सरकार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसके बाद तियानजिन में भारतीय समुदाय ने एक जीवंत सांस्कृतिक स्वागत किया। आज सुबह प्रधानमंत्री मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात हुई।

Foreign Secretary Vikram Misri भारत-चीन की द्विपक्षीय बैठक पर कहा, “राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए चार सुझाव दिए, जिसमें रणनीतिक संचार को मजबूत करना और आपसी विश्वास को गहरा करना, आदान-प्रदान और सहयोग का विस्तार करना, पारस्परिक लाभ वाले परिणाम प्राप्त करना, एक-दूसरे की चिंताओं को ध्यान में रखना और साझा हितों की रक्षा के लिए बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करना शामिल है। इन सभी सुझावों पर प्रधानमंत्री मोदी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

Foreign Secretary Vikram Misri प्रधानमंत्री मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात हुई

विदेश सचिव ने कहा, “इस समय, मैं आपका ध्यान सीमा विवाद पर भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधियों के बीच 24वें दौर की वार्ता के परिणामों की ओर आकर्षित करना चाहता हूं, जो दो सप्ताह से भी कम समय पहले नई दिल्ली में आयोजित हुई थी। आज की बैठक में दोनों नेताओं ने इन परिणामों और उस दौर की वार्ता के निर्णयों का सकारात्मक मूल्यांकन किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply