विकास खंड कार्यालय पर सात दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर तीसरे दिन फ्लॉप
शिविर स्थल पर स्वास्थ्य विभाग को छोड़कर सभी विभागों के कर्मचारी नदारद
शिविर फ्लॉप होना क्षेत्र में बना चर्चा का विषय
सहसवान (बदायूं) विकासखंड कार्यालय की सभागार में विकास खंड स्तर पर दीक्षित भारत 2047 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सात दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर तीसरे दिन ही फ्लॉप हो गया।जिसकी विकास खंड कार्यालय एवं नगर में चर्चा हो रही है।
ज्ञात रहे विकास खंड कार्यालय के सभागार में विकसित भारत 2047 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर सात दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित होना है जिसमें विभागों द्वारा केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनहित में लागू योजनाओं के बारे में जनता को जागरूक करना है एक दर्जन से ज्यादा विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की गई।

इस बाबत खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार से पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बताया की कार्यक्रम मुजरिया में रखा गया था जिसके कारण शिविर मे सहभागिता वाले विभाग के अधिकारी नहीं पहुंच सके।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

