अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

On: September 30, 2026 7:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिल्सी।कोतवाली क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी 23 वर्षीय युवक नीरेश की मंगलवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई।वह शाम को दोस्तों के साथ पड़ोसी गांव सिरतौल गया था।करीब दो घंटे बाद वह सिरतौल गांव के जंगल में खेत में बेहोशी की हालत में मिला। परिजन उसे निजी चिकित्सकों के यहां लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार,नीरेश मंगलवार शाम करीब चार बजे सिरतौल गांव गया था।आरोप है कि पड़ोसी गांव के दो लोग उसे बुलाकर अपने साथ ले गए थे।परिवार का कहना है कि दोनों लोग जुआ खिलाने का काम करते हैं। शाम करीब छह बजे नीरेश सिरतौल गांव के जंगल में खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।जानकारी होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए,लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि नीरेश का मोबाइल उन्हीं दोनों लोगों के पास मिला है,जिन पर उसे बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। इसके आधार पर परिवार ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply