अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जल शक्ति मिशन को दिए गए ज्ञापन के उपरांत सिंचाई विभाग की टीम ने दंड झील का मौके पर पहुंचकर किया मुआयना

On: July 2, 2026 9:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

जल शक्ति मिशन को दिए गए ज्ञापन के उपरांत सिंचाई विभाग की टीम ने दंड झील का मौके पर पहुंचकर किया मुआयना

भाजपा प्रदेश मंत्री दीक्षा माहेश्वरी ने लखनऊ में जल शक्ति मंत्री को दंड झील को कछला गंगा नदी तक नहर निकलवाए जाने का दिया था ज्ञापन 

सहसवान (बदायूं) भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री दीक्षा माहेश्वरी उनके पति वार्ड सभासद सौरव माहेश्वरी ने लखनऊ पहुंचकर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया की विधानसभा चुनाव से पूर्व दंड झील की खुदाई करके गंगा कछला घाट तक नहर का निर्माण कराया जाए जिससे हजारों किसानों को फायदा होगा और उन्हें सिंचाई के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा।जल शक्ति मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया की शीघ्र ही टीम भेज कर स्थलीय निरीक्षण कराएंगे।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को दिए गए ज्ञापन में दोनों नेताओं ने बताया की सहसवान विधानसभा क्षेत्र 113 अति पिछडी हुई विधानसभा है नहर न होने के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहाहै।
ज्ञापन में बताया की सहसवान विधानसभा क्षेत्र बीते तीन दशक से समाजवादी पार्टी का कर रहा है भाजपा प्रत्याशियों को सफलता नहीं मिल पाई है क्षेत्र की जनता की मांग को देखते हुए प्रमुख तीर्थ स्थल सरसोता से बहने वाली दंड झील की खुदाई करके उससे नहर निकलवा कर कछला गंगा घाट पर मिलवा दिया जाए तो हजारों किसानों को नहर से फायदा होगा और भाजपा का वोट बैंक भी मजबूत होगा।ज्ञापन में बताया की ने वर्तमान जिलाधिकारी चंद्रकांत त्रिपाठी ने पूर्व में अपने कार्यकाल के दौरान दंड झील की खुदाई कराई थी परंतु उनका स्थानांतरण होने के कारण दंड झील की खुदाई जहां की तहा रुक गई।जल शक्ति मंत्री को दिए गए ज्ञापन के उपरांत जिला मुख्यालय से सिंचाई विभाग की जूनियर इंजीनियर रमेश चंद इंजीनियर कुलदीप टीम के साथ सहसवान नगर पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री दीक्षा माहेश्वरी तथा सौरव माहेश्वरी से मुलाकात करके उन्हें दंड झील स्थान दिखाएं जाने का अनुरोध किया जिस पर उपरोक्त लोगों ने दंड झील परशुराम का टीला के अलावा बदायूं मेरठ राजकुमार पर बनी पुलिया के अलावा दंड झील के स्थान को देखा जहां-जहां से गुजर कर दंड झील जाती है।
टीम ने दोनों नेताओं को अस्वस्त किया कि वह अपनी स्थलीय भ्रमण रिपोर्ट जिलाधिकारी के माध्यम से लखनऊ भेज देंगे।
इस मौके पर ताहिर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।रिपोर्ट-एस.पी सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply