अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

शॉर्ट सर्किट से कमरे में लगी आग, घरेलू सामान समेत दो लाख रुपये की नकदी जलकर राख..

On: August 27, 2025 7:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

शॉर्ट सर्किट से कमरे में लगी आग, घरेलू सामान समेत दो लाख रुपये की नकदी जलकर राख..

बदायूं के बालाजी नगर में किराये के मकान में रह रहे रामशरण के कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना आज बुधवार सुबह करीब 10.50 बजे की है।पीड़ित ने आग से घरेलू सामान व दो लाख की नकदी जलने से पांच लाख रुपये का नुकसान बताया।तहसील प्रशासन ने आग से नुकसान का आंकलन करते हुए रिपोर्ट भेज कर पीड़ित को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

उसहैत कस्बा के गांव खेड़ा जलालपुर पुख्ता के रहने वाले रामशरण शहर की बालाजी नगर मंडी के पास एक मकान में किराये पर रहते हैं।वह यहां रहकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर परिवार को पालन पोषण करते हैं। बुधवार सुबह वह अपने पत्नी को लेकर डॉक्टर के यहां गए थे। इसी बीच उनके बंद कमरे में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख उनको सूचना दी गई, जिस पर वह घर पहुंचे।

मोहल्ले के लोगों ने बुझाई आग:-दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन जब तक गाड़ी के साथ कर्मचारी पहुंचे तब तक मोहल्ले के लोगों ने पाइप से पानी की बौछार कर आग पर काबू पा लिया। आग से घरेलू सामान समेत लैपटॉप व करीब दो लाख रुपये की नकदी जल गई।

पीड़ित रामशरण ने बताया कि उन्होंने मकान बनाने को केसीसी कर ऋण लिया था। वह शहर में छोटा सा घर बनवाने वाले थे, लेकिन आग से परिवार के अरमान जलकर राख हो गए। उन्होंने लेखपाल व चौकी मंडी पुलिस को सूचना दी।लेखपाल सतेंद्र कुमार शाक्य ने पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आंकलन किया है। लेखपाल ने पीड़ित को मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply