अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं की फल मंडी में आग का तांडव, दुकानें जलकर राख

On: December 22, 2024 2:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं की फल मंडी में आग का तांडव, दुकानें जलकर राख

बिजली के तारों से निकली चिंगारी बनी आग का गोला,फल मंडी में लगी आग

बदायूं की मंडी समिति में शनिवार की आधी रात फलों की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि काफी दूर से भी आग की लपटें दिख रही थी। आग लगने से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मी कड़ी मशक्कत के बाद भी रविवार सुबह तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। मंडी से धुएं का गुबार उठ रहा है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। आग से करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

शुक्रवार की रात करीब 2:00 बजे बिजली के तारों से निकली चिंगारी से आग लगने का कारण बताई जा रही है। सबसे पहले आग मंडी की एक फल की दुकान में लगी। देखते ही देखते कई दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। दो दुकानों में प्लास्टिक की खाली क्रेट थी जबकि दो दुकानों में क्रेट के साथ फल भरा हुआ था। आग लगने के कुछ देर बाद से ही दमकल कर्मी आग को बुझाने में जुट गए लेकिन रविवार सुबह 7:00 बजे तक भी आग धधक रही थी। कारोबारी अपनी जलती दुकानों को बेबस होकर देख रहे। उनके आंसू छलक आए।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply