अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी की शोभायात्रा का गजरौला में हुआ स्वागत

On: August 11, 2026 3:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गजरौला/अमरोहा। स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी जी की स्मृति में दिल्ली से चलकर देवरिया जा रही जन-जागरण एवं बलिदान दिवस शोभायात्रा का गजरौला के मोहल्ला अल्लीपुर भूड़, हसनपुर रोड स्थित डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति के प्रतिष्ठान पर स्वागत किया गया।

शोभायात्रा के गजरौला पहुंचने पर उपस्थित लोगों ने शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत गुलड़िया निवासी सुधांशु प्रजापति की गोली मारकर की गई हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में राकेश गोला प्रजापति ने शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी जी के जीवन, उनके अदम्य साहस एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृतियों को जन-जन तक पहुंचाना और नई पीढ़ी को उनके बलिदान से परिचित कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने दिल्ली से देवरिया तक निकाली जा रही शोभायात्रा को राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जागरूकता और शहीदों के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
ठेकेदार चंद्रप्रकाश प्रजापति ने संविधान निर्माण में संविधान सभा के सदस्यों की भूमिका और लोकतांत्रिक मूल्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के संघर्ष एवं योगदान को समाज की नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजरौला एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रजापति एकता सभा ने कहा कि शहीदों के बलिदान को केवल स्मरण करना ही नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना भी सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने शोभायात्रा के आयोजकों और सहभागी लोगों का स्वागत करते हुए राष्ट्रहित एवं सामाजिक एकता के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राकेश गोला प्रजापति, ठेकेदार चंद्रप्रकाश प्रजापति, डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति, कैमिस्ट रजनीश कुमार प्रजापति, विजयपाल कारीगर, सभासद योगेश कुमार प्रजापति, समाजसेवी ठेकेदार योगेश पतराम सिंह प्रजापति, मंडल मंत्री सपना प्रजापति, सेठ उमेश प्रजापति, गोपाल कृष्ण, सोनू रावत, संजय सैनी, सुनीता रानी प्रजापति, नरेश कुमार यादव, डॉ. सचिन कुमार यादव, डॉ. विजेन्द्र सिंह, डॉ.गौतम सिंह, डॉ. पुष्पेंद्र राणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी अमर रहें, भारत माता की जय के नारों के साथ शोभायात्रा को देवरिया के लिए रवाना किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि शहीदों की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाने वाली ऐसी यात्राएं राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता और युवा पीढ़ी में देशप्रेम की भावना को मजबूत करने का कार्य करती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

OPS International School में भव्यता एवं उल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Hasnpur news-गोकुलधाम कॉलोनी के लोगों ने पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

शैमफोर्ड स्कूल के बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाया श्री कृष्ण, जन्मोत्सव’

Amroha News : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया

sahaswan news :- फ्रोजन शोल्डर में समय पर उपचार जरूरी, योग व फिजियोथेरेपी से कंधे की गतिशीलता में सुधार संभव** **कंधे के दर्द और जकड़न को नजरअंदाज न करें : डॉ. अमोल गुप्ता**

sahaswan news :- न्यायिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार ने सहसवान तहसील का कार्यभार संभाला #न्यायिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार बृहस्पति शुक्रवार शनिवार को न्यायालय तहसीलदार मुकदमों की सुनवाई करेंगे#

Leave a Reply