अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

निर्देशक अमित सर्राफ की नई खोज : अपकमिंग फिल्म ‘एक्टर’ में लीड रोल में नजर आएंगी झारखंड की इशिका सिंह

On: June 5, 2026 5:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मुंबई: मनोरंजन जगत में नई प्रतिभाओं को हमेशा से अवसर मिलता रहा है। इसी कड़ी में, निर्देशक अमित सर्राफ (Amit Sarraf) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एक्टर’ (Actor) के जरिए एक नई और प्रतिभाशाली अभिनेत्री इशिका सिंह (Ishika Singh) को लॉन्च करने जा रहे हैं। मूल रूप से झारखंड की रहने वाली इशिका इस फिल्म में मुख्य भूमिका (Lead Role) निभा रही हैं। फिल्म की शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है और मेकर्स इसे जल्द ही रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।

‘राधा’ के दमदार किरदार में दिखेंगी इशिका इंडस्ट्री में अपनी इस पहली फिल्म को लेकर इशिका सिंह बेहद उत्साहित हैं। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए इशिका बताती हैं कि वह फिल्म में ‘राधा’ नाम की एक लड़की का कैरेक्टर प्ले कर रही हैं, जो फिल्म के हीरो से बेइंतहा प्यार करती है। यह किरदार उनके दिल के बेहद करीब है और उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म में इस भूमिका को परदे पर जीवंत करने के लिए कड़ी मेहनत की है।

निर्देशक अमित सर्राफ की जमकर की तारीफ अपनी डेब्यू फिल्म में लीड रोल का मौका देने के लिए इशिका ने निर्देशक अमित सर्राफ का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी और मेकिंग बेहद शानदार है। इशिका के मुताबिक, “अमित सर्राफ एक बेहतरीन निर्देशक होने के साथ-साथ एक बहुत ही अच्छे इंसान भी हैं। उनके मार्गदर्शन में काम करने का अनुभव अद्भुत रहा।”

इस फिल्म के निर्माता रंजीत सिंह हैं, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को बेहतरीन रूप देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और पूरी टीम का भरपूर साथ दिया है।

जल्द रिलीज होगी फिल्म, पीआर टीम ने दी शुभकामनाएं फिल्म ‘एक्टर’ का पोस्ट-प्रोडक्शन (Post-Production) पूरी तरह से मुकम्मल हो चुका है। अभिनेत्री इशिका सिंह ने दर्शकों से अपील की है कि जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो, तो वे इसे जरूर देखें और उनके अभिनय (Acting) पर अपनी प्रतिक्रिया दें।

इस अवसर पर फिल्म के प्रचारक नीतू सोनी, सुमन सौरभ और गिरजा शंकर अग्रवाल की तरफ से नवोदित अभिनेत्री इशिका सिंह को उनके उज्ज्वल भविष्य और फिल्म की अपार सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Shah Rukh Khan की फिल्म ‘King’ की रिलीज डेट का ऐलान, 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर में मचेगा धमाल, क्रिसमस पर होगा बड़ा एक्शन धमाका

Ramayana Advance Booking: रिलीज से पहले रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में 51 करोड़ पार, 15 लाख से ज्यादा टिकट बिके

TV Actor अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में निधन, सोते समय आया दौरा; ‘महिसागर’ सीरियल से मिली थी पहचान

हिंदी फिल्म जगत के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता का निधन

Ramayana Movie: पाकिस्तान में भी छाया रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का जादू, कराची के मंदिर में लगा पोस्टर, पाकिस्तानी हिंदुओं ने लगाए ‘जय श्रीराम’ के नारे

नाना पाटेकर का निधन, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, सदमे में इंडस्ट्री

Leave a Comment