अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बहन की शादी का दहेज ट्रैक्टर से घर लेकर जा रहे परिजनों के साथ ट्रैक्टर ट्राली को दिन-दहाड़े रोककर की मारपीट

On: June 16, 2026 8:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बहन की शादी का दहेज ट्रैक्टर से घर लेकर जा रहे परिजनों के साथ ट्रैक्टर ट्राली को दिन-दहाड़े रोककर की मारपीट

परिवार के तीन लोग जख्मी, लाखों रुपए के जेवर नकदी हुई गुम

चार लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज

सहसवान (बदायूं) थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम जरारा निवासी रविंद्र पाल सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि प्रार्थी पत्नी कमलेश भाभी मल्लू पत्नी मुनेंद्र राहुल नेत्रपाल धीरेंद्र मोरपाल आदि परिजनों के साथ अपनी बहन की शादी का दहेज सहसवान से लेकर घर वापस लौट रहा था की ग्राम शादीपुर जरारा के मध्य दिनेश पुत्र विजेंद्र निवासी जरारा ओमपाल पुत्र दरियाय,रविश पुत्र ओमपाल निवासी शाहनगर पटपरागंज बालक राम उर्फ चालू पुत्र मुलायम निवासी गढ़ी थाना कोतवाली सहसवान ने जबरन दिन-दहाड़े ट्रैक्टर रोक लिया और गाली गलौज करने लगे जब विरोध किया तो मारपीट कर घायल कर दिया|इसी दौरान मेरी पत्नी के झाले पाजेब भाभी के सोने का ओम पाजेब तथा मेरे 38200 अफरा-तफरी में कहीं गिर गए।

आरोपियों द्वारा की गई मारपीट में परिवार के कई लोग घायल हो गए शोर मचाए जाने पर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए।पुलिस ने पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 137 धारा 126 धारा 115/2,352,351/3 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है|रिपोर्ट-एस.पी सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News : वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में कल गरजेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हाई अलर्ट पर प्रशासन, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

Hasanpur News-हसनपुर में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का किया स्वागत और अरुण कुमार को दी भावभीनी विदाई

डीएम ने भूजल सप्ताह के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

हेपेटाइटिस C एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य बीमारी, समय पर जांच और इलाज से संभव है पूर्ण स्वस्थ जीवन – डॉ. अमोल गुप्ता

बाइक सवार दो मनचलों ने स्कूटी से जा रही छात्रा का घर तक किया पीछा, रास्ते में फेंकी तेजाब भरी बोतल, बाल-बाल बची जान।

नसीरपुर टप्पा मलसईं गांव में हेपेटाइटिस-सी बीमारी फैलने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम 

Leave a Reply