अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Etawah में कथावाचक कांड में अफवाह फैलाने वाले 11 लोग गिरफ्तार

On: June 29, 2025 2:08 PM
Follow Us:
Etawah
---Advertisement---

Etawah। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में कथावाचक मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रहे भ्रामक संदेशों और भड़काऊ पोस्ट के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कुल आठ मुकदमों के आधार पर की गई हैं।

Etawah में 500 से ज़्यादा दुर्लभ प्रजाति के कछुए ज़ब्त, तस्कर गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, थाना Etawah, बकेवर क्षेत्र में हाल ही में हुए कथावाचक विवाद के बाद कुछ अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर आपत्तिजनक और उत्तेजक पोस्ट, वीडियो और रील साझा की जा रही थीं। इससे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही थी।

Etawah पुलिस की सोशल मीडिया निगरानी टीम द्वारा ऐसे तत्वों की लगातार पहचान की जा रही है। चिह्नित आईडी से जुड़े लोगों के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक और मैनुअल साक्ष्य जुटाकर थानों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

पुलिस की इस मुहिम में अब तक जिन 11 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उनमें अलग-अलग थाना क्षेत्रों के युवक शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में थाना इकदिल से आशिक, सैफई से अंशुल और रवि यादव, ऊसराहार से नवनीत कश्यप, फ्रेंड्स कॉलोनी से पंकज, कोतवाली से शिवम, बकेवर से प्रिंस, कुनाल, विकास उर्फ गौरव, प्रशांत कुमार और चकरनगर से अंकित यादव शामिल हैं।

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की विवादित या भड़काऊ सामग्री साझा न करें और न ही किसी ऐसे संदेश को आगे भेजें। यदि किसी को कोई ऐसी पोस्ट प्राप्त होती है, तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

एसएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि इटावा पुलिस सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी बनाए हुए है और भविष्य में भी इस प्रकार की भ्रामक या उत्तेजक गतिविधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और इसके लिए जन सहयोग आवश्यक है।

Etawah सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की विवादित या भड़काऊ सामग्री साझा न करें और न ही किसी ऐसे संदेश को आगे भेजें

इसके अलावा, इटावा में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष, सांसद, विधायक समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा है। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने रेनू तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए ज्ञापन दिया है और उन्होंने गिरफ्तार हुए सभी लोगों के निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply