अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जिले में एटा के शातिर कर रहे थे टप्पेबाजी, लूट की योजना बनाते गिरफ्तार.. 

On: July 12, 2025 7:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---

जिले में एटा के शातिर कर रहे थे टप्पेबाजी, लूट की योजना बनाते गिरफ्तार.. 

पूर्व में दोनों टप्पेबाजों ने दो महिलाओं के साथ की थी टप्पेबाजी,अब पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल 

बदायूं।सदर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात कादिर गेट पर लूट की योजना बनाते एटा के दो शातिरों को पकड़ा है।पुलिस की जांच वह दोनों टप्पेबाज निकले। इन दोनों ने जिले की दो महिलाओं के साथ टप्पेबाजी की थी।पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

सदर कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि शहर में पिछले 10 दिनों से टप्पेबाजी की कई घटनाएं हुईं।इन घटनाओं के बाद पुलिस ने शहर के करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। उसमें पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले।

बृहस्पतिवार को सदर कोतवाली पुलिस को कादिर गेट के सामने दो संदिग्ध लोग दिखाई दिए।उनसे पूछताछ की और हुलिया की जांच की गई।इससे स्पष्ट हुआ वह दोनों टप्पेबाज हैं।पुलिस ने बताया कि यह दोनों लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजी निवासी सनी पुत्र किशनलाल और संजय उर्फ अमित कुमार पुत्र गुलाब सिंह हैं। उनके पास दो तमंचा व कारतूस के अलावा महिलाओं के उतारे गए जेवर व 7700 रुपये की नगदी बरामद हुई।पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply