अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पल्स पोलियो अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करने वाले कर्मचारियों,सुपरवाइजरो को आठ माह बाद भी नहीं मिला भुगतान,

On: July 31, 2025 6:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पल्स पोलियो अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करने वाले कर्मचारियों,सुपरवाइजरो को आठ माह बाद भी नहीं मिला भुगतान,

अधिकारियों द्धारा कर्मचारियों को भुगतान के संदर्भ में तथ्य पूर्ण नहीं दिया जा रहा जवाब,

कर्मचारियों में रोष,आगामी पोलियो दिवस का कर्मचारी भुगतान न करने पर कर सकते हैं बहिष्कार,

सहसवान (बदायूं) जनपद बदायूं में 8 दिसंबर वर्ष 2024 को चल पल्स पोलियो अभियान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान क्षेत्र के अंतर्गत लगे 350 से ज्यादा कर्मचारियों को आठ माह बाद पारश्रमिक भुगतान न होने से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है कर्मचारी भुगतान के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चक्कर लगाते लगाते परेशान हो गए हैं।परंतु उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर ना मिल पाने के कारण निराश हो भविष्य में होने वाले पल्स पोलियो अभियान दिवस का बहिष्कार करने का निर्णय लेने की सोच रहे हैं।उनका कहना है।कि उन्हें जब समय पर पारिश्रमिक भुगतान नहीं मिल पा रहा है।तो उनके कार्य करने का उद्देश्य ही क्या है।वह स्वास्थ्य केंद्र जाते-जाते थक गए हैं।अब उनके पास मात्र एक ही विकल्प पहुंचा है कि वह संतोष करके घर बैठ जाएं।

गौरतलब है। 8 दिसंबर वर्ष 2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान में पल्स पोलियो अभियान चला था जिसमें साढे तीन सौ से ज्यादा कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए बख़ूबी अभियान को
सत प्रतिशत सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका अदा की।

वर्ष 2024 8 दिसंबर को सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत चल पल्स पोलियो अभियान में क्षेत्र को 35 टीम में बनाकर प्रत्येक टीम के साथ एक सुपरवाइजर लगाया गया तथा प्रत्येक सुपरवाइजर को तीन टीमों का दायित्व सौंपा गया। कल लगभग 350 से ज्यादा अभियान में कर्मचारी लगाए गए नियम के मुताबिक प्रत्येक कर्मचारी को अभियान की समाप्ति के बाद श्रमिक का भुगतान उसका पसीना सूखने से पहले दे देना चाहिए परंतु यहां तो ऐसा नहीं हुआ बीते आठ माह से 350 से ज्यादा अभियान में लगे कर्मचारी पारिश्रमिक ना मिलने से काफी परेशान है वह बार-बार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं बूथ कर्मचारी अपने टीम इंचार्ज से टीम इंचार्ज अपने सेक्टर सुपरवाइजर से लगातार भुगतान के लिए संपर्क कर रहा है परंतु भुगतान न मिलने से कर्मचारियों में आक्रोश की भावना पनपत्ति जा रही है।कर्मचारियों का कहना है कि वह सुबह तड़के ही पोलियो बूथ पर या भ्रमण पर सुपरविजन के लिए गांव का भ्रमण करते हैं।तथा समाजसेवी लोगों के सहयोग से अभियान को सतप्रतिशत सफल बनाने के लिए दिन भर दौड़ धूप करते हैं तब कहीं जाकर अभियान को सफलता हासिल हो पाती है अभियान की सफलता के बाद भी अधिकारियों द्वारा उनका पारश्रमिक भुगतान नहीं मिल पा रहा है।कई कर्मचारियों का कहना है कि हमें तो विभाग द्वारा बताया जाता है की कुछ दिन के बाद अपना भुगतान खाते में देख लेना वह बैंकों में उनके द्वारा बताए गए निर्धारित समय पर खाते में पैसे देखने के लिए चक्कर लगाते लगाते भी थक गए हैं।

उनका कहना है कि अब मन करता है।कि वह पारश्रमिक भुगतान मिलने की राह देखना बंद कर दें।क्योंकि वित्तीय वर्ष भी समाप्त हो चली जनपद के प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल पल्स पोलियो अभियान में अपनी सहभागिता सुरक्षित करने वाले प्रत्येक कर्मचारी को उसका पारश्रमिक भुगतान प्राप्त हो गया। एकमात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान है।जहां वह दिन भर की कई दिनों भाग दौड़ के बावजूद पार श्रमिक भुगतान न मिलने की आस देखना ही बंद कर रहे हैं।

कर्मचारियों में इस बात की भी चर्चा है कि वह आगामी माह में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जाने वाले किसी भी अभियान में अपनी सहभागिता नहीं करेंगे।कई कर्मचारियों ने प्रदेश मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आठ महापूर्व चले पल्स पोलियो अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले कर्मचारियों का भुगतान कराया जाना सुनिश्चित करें जिससे भविष्य में स्वास्थ्य विभाग के सुपरविजन में चलने वाली किसी भी अभियान में भागीदारी सुनिश्चित कर सके।

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply