अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

तहसील क्षेत्र में बहने वाली गंगा नदी में भारी कटान के चलते दो प्राचीन मंदिर ज़मी दौज, हजारों एकड़ भूमि गंगा में समाई 

On: August 19, 2025 6:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---

तहसील क्षेत्र में बहने वाली गंगा नदी में भारी कटान के चलते दो प्राचीन मंदिर ज़मी दौज, हजारों एकड़ भूमि गंगा में समाई 

सैकड़ो किसान बेहाल, राजस्व टीम मौके पर पहुंची

सहसवान (बदायूं) सहसवान तहसील क्षेत्र में बहने वाली मां भागीरथी गंगा नदी में बीते कई दिनों से आई भयंकर भीषण बाढ़ ने आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामों के लोगों की आजीविका के साधन छीनकर भारी तबाही मचाई तो वहीं अब गंगा नदी के घटते जल स्तर ने ग्रामीणों के सामने एक और नई मुसीबत खड़ी कर दी घटते जल स्तर ने ग्राम जामनी में दो प्राचीन मंदिर भगवान शिव जी हनुमान मंदिर को देखते ही देखते जमी दौज कर दिया उपरोक्त मंदिरों में सभी इस्टदेवी देवताओं की मूर्तियां विराजमान थी तथा सैकड़ो की तादाद में भक्तजन प्रत्येक दिन मंदिरों पर पहुंचकर पूजा अर्चना करते थे|

मंदिर गंगा नदी से 500 मीटर दूरी पर स्थित है गंगा नदी के जल से हो रहे कटान के कारण ग्रामीणों की हजारों एकड़ भूमि की फसल गंगा में पूर्ण रूप से समा गई गंगा के पानी द्धारा बड़े पैमाने पर भूमि का किया जा रहा कटान से ग्रामीण लोग आश्चर्यचकित होकर रह गए उनका कहना था कि इतने बड़े पैमाने पर गंगा नदी ने कभी भी कटान नहीं किया l

 

गंगा नदी द्धारा किए जा रहे भूमि के कटान को देखने के लिए हजारों की तादाद में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए हैं और अपने सामने ही गंगा नदी के जल की तेज धार से भूमि का कटान होते देखकर चिंतित हो रहे हैंl

 

राजस्व टीम भी मौके पर पहुंच गई है।जो पल-पल की रिपोर्ट अपने अधिकारियों को मोबाइल के माध्यम से दे रही है गंगा के भूमि कटान ने गंगा किनारे रहने वाले लोगों की नींद उड़ा दी हैlबरहाल गंगा नदी द्वारा किए जा रहे भूमि कटान के लिए बाढ़खंड विभाग के अधिकारियों के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे।

काश:उन्होंने समय से पहले प्राचीन मंदिरों के किनारे भूमि का कटान रोकने के लिए प्रबंध किए होते तो प्राचीन मंदिर धराशाई नहीं होते इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार हैंl

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply