अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नशे में धुत युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा….नीचे गिरने से मौत,धड़ से अलग हुआ हाथ

On: May 10, 2024 4:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नशे में धुत युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा….नीचे गिरने से मौत,धड़ से अलग हुआ हाथ

बदायूँ।बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसौली में बृहस्पतिवार रात 28 वर्षीय युवक दीपक की मोबाइल टावर से गिरकर मौत हो गई। टावर से नीचे गिरने से उसका एक हाथ भी कट गया। घटना की पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

गांव रिसौली के मोहल्ला भरा पट्टी निवासी दीपक बिजली मिस्त्री था। वह बिजली के उपकरणों की दुकान पर काम करता था। करीब दो साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। तब से वह कुछ ज्यादा ही शराब पी रहा था।

ग्रामीणों के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे दीपक शराब के नशे में भोजन की थाली लेकर घर के नजदीक में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने भोजन की थाली टावर पर ले जाकर रख ली थी। इसी दौरान वह असंतुलित होकर टावर से गिर गया।टावर से नीचे गिरते समय वह दीवार से जा टकराया, जिससे उसका एक हाथ दीवार के दूसरी ओर जा गिरा। मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पर रात में ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply