अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कांवड़ मार्गों पर ड्रोन से होगी निगरानी,छह हजार पुलिसकर्मी तैनात, बरेली रेंज में सुरक्षा चाक चौबंद:-डीआईजी 

On: July 10, 2025 4:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कांवड़ मार्गों पर ड्रोन से होगी निगरानी,छह हजार पुलिसकर्मी तैनात, बरेली रेंज में सुरक्षा चाक चौबंद:-डीआईजी 

बरेली।सावन माह में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से सकुशल संपन्न कराने के लिए बरेली परिक्षेत्र की पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।इस संबंध में डीआईजी अजय कुमार साहनी ने आज बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता कर तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर जनपदों को सुपर जोन, जोन, सेक्टर व सब-सेक्टर में विभाजित कर 6000 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सेक्टर व्यवस्था:-चारों जनपदों को आठ सुपर जोन, 26 जोन, 78 सेक्टर एवं 218 सबसेक्टरों में बांटा गया है।

पुलिस बल की तैनाती:-पुलिस अधीक्षक-10, क्षेत्राधिकारी-28, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष-83, निरीक्षक-110, उप निरीक्षक-855, मुख्य आरक्षी-767, आरक्षी-2357, महिला मुख्य आरक्षी/आरक्षी- 879, होमगार्डस-911 तैनाती की गई है। इसके साथ ही पीएसी व आरएएफ के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

रूट डायवर्जन:-बरेली में बदायूं मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश तीन दिन (शुक्रवार रात से सोमवार शाम तक) पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। लखनऊ की तरफ से बरेली होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन बरेली बड़ा बाइपास होकर जाएंगे। विषम परिस्थिति में शाहजहांपुर से बदायूं की तरफ जाने वाले बड़े वाहन हरदोई होकर तथा बरेली से बदायूं, कासगंज की तरफ जाने वाले वाहन मीरगंज, मिलक, शाहबाद होकर जाएंगे। इसी तरह बरेली से बदांयू कासगंज की तरफ जाने वाली रोडवेज बस बुखारा मोड़, रामगंगा, अलीगंज, आंवला, कुंवरगांव, सहसवान, होकर तथा शाहजहांपुर से बदायूं जाने वाली बसें हथौड़ा चौराहा, शाहबाद (हरदोई) होते हुए गंतव्य की तरफ जाएंगी।

डीआईजी ने जारी किए निर्देश 
  • कांवड़ शिविर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश।
  • सभी कांवड़िये पहचान पत्र रखेंगे।
  • महिला कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था रहेगा।
  • कांवड़ की निर्धारित ऊंचाई 12 फिट रहेगी।
  • गंगा घाट पर फ्लड पीएसी / नाव / गोताखोर की व्यवस्था रहेंगी।
  • कांवड़ मार्ग पर मांस की दुकानें बंद रहेंगी।
  • अति आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के वाहनों को पास जारी किए जाएंगे।
  • कांवड़ मार्ग पर सड़क दुर्घटना को लेकर विशेष उपचार व्यवस्था।
  • होटल/रेस्टोरेंट पर रेट लिस्ट चस्पा की जाएगी, क्यूआर कोड लगाए जाएंगे।
  • कावंड़ मार्ग पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
  • शिवमंदिरों पर विशेष व्यवस्था की गई है, सीसीटीवी लगाए गए हैं।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply