समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी
हसनपुर (अमरोहा) ग्राम सोहरका में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर के बोर्ड को असामाजिक तत्वों द्वारा कथित रूप से क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से नाराज़ भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष मोनू सागर के नेतृत्व में हसनपुर कोतवाली पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने कोतवाली प्रभारी राजेश तिवारी को तहरीर सौंपते हुए आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह गांव स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में लगे बोर्ड पर कुछ लोगों ने गंदी मिट्टी पोत दी और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया तथा बाबा साहेब के चित्र का अपमान किया। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में रोष है।
भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष मोनू सागर ने कहा कि पुलिस जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करे और उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करे। कोतवाली प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

