डीएम ने किया कावड़ मार्ग व पुलिस सहायता केंद्र का निरीक्षण..
डीएम अवनीश राय ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा व उनके मार्ग को सुगम बनाना हमारी प्राथमिकता है।
बदायूं।जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज चौराहे पर बनाए गए पुलिस सहायता केंद्र का निरीक्षण कर वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व पुलिस अधिकारियों को कावड़ियों से बेहतर व्यवहार करने के लिए कहा।

सभी अधिकारी पूरी तत्परता व गंभीरता के साथ अपने दिए गए दायित्वों का निर्वहन करें।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)
