अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

डीएम ने सहसवान तहसील क्षेत्र बाढ़ प्रभावित गांव जामनी का किया निरीक्षण..

On: September 4, 2025 8:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

डीएम ने सहसवान तहसील क्षेत्र बाढ़ प्रभावित गांव जामनी का किया निरीक्षण..

अधीनस्थों को दिए दिशा निर्देश, अधीनस्थ दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

सहसवान (बदायूं) जिलाधिकारी अवनीश राय ने आज गुरुवार को तहसील सहसवान के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गाँव जामनी मोहन नगला का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति तथा प्रभावित ग्रामीणों की तथा आवश्यकताओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गाँव में किसी भी परिवार को भोजन, पानी, स्वास्थ्य सुविधा अथवा अन्य आवश्यक सामग्री की कमी न हो। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री समय से उपलब्ध कराई जाए तथा बाढ़ से घिरे हुए क्षेत्रों में नावों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को विशेष सतर्कता बरतने, मेडिकल टीमों को गाँव-गाँव भेजने एवं साफ पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बाढ़ पीड़ित परिवारों की सहायता में अग्रसर रहें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन शीघ्रता से करने तथा प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता एवं आवासीय सहयोग प्रदान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील है और प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।जिलाधिकारी ने प्रभावित ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएँ सुनीं और भरोसा दिलाया कि सरकार एवं प्रशासन उनके साथ खड़ा है।उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सभी विभाग मिलजुलकर कार्य करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार तथा राजस्व टीम के कर्मचारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply