अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

डीएम ने टीबी मरीज को लिया गोद, प्रदान की प्रोटीन युक्त पोषण पोटली

On: August 6, 2024 6:36 PM
Follow Us:
Okkk
---Advertisement---

डीएम ने टीबी मरीज को लिया गोद, प्रदान की प्रोटीन युक्त पोषण पोटली

बदायूँ।टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव द्वारा एक क्षय रोगी को गोद लेकर उसको प्रोटीन युक्त पोषण पोटली प्रदान की गयी। जिलाधिकारी द्वारा कहा गया की मरीज को टीबी की दवा समय से उपलब्ध हो व मरीज समय से पूरी दवा 06 माह तक खाये दवा खाने के दौरान 02 माह एवं 06 माह पर फ़ॉलोअप भी करवाएं, जिससे पता चल सके कि मरीज ठीक हो रहा है।

Sdfggds

जिलाधिकारी ने कहा कि मरीज को इलाज के दौरान मिलने वाली 500 रुपये प्रतिमाह की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उसके बैंक खाते समय से पंहुचाई जाये जिससे मरीज पोषण युक्त खाना अपने आहार में शामिल कर सके। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा टीबी के सभी मरीजों को पोषण हेतु 500 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं।
जिलाधिकारी द्वारा स्वयंसेवी संस्थायों, व्यापारियों, सभी अधिकारीयों से सभी लोग क्षय रोगियों को स्वेच्छा से गोद लेकर उनको पोषण पोटली उपलब्ध कराने एवं मरीज के सही होने तक उसके पूर्ण इलाज व फ़ॉलोअप की जिम्मेदारी भी लेने हेतु अपील की गयी।

Fgfg

उन्होंने टीबी के मरीजों से भी अपील की कि वह ठीक होने के बाद टीबी चैंपियन के रूप में समाज में और लोगों को भी जागरूक करें और उन्हें बतायें कि वह सरकारी अस्पताल से टीबी की दवाई खाकर पूर्ण रूप से सही हो गए हैं व उन्हें खाने पीने हेतु 500 रुपये महीने भी मिले। इस अवसर पर डॉ विनेश कुमार एवं सूरजपाल सिंह उपस्थित रहे।समर इंडिया…

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply