अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जिला बस आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष ने बदायूं _उसावां रोड पर बिना परमिट

On: August 22, 2025 7:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---

जिला बस आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष ने बदायूं _उसावां रोड पर बिना परमिट

रोडवेज की बसों को रोकने हेतु एआरटीओ और एआरएम को दिया ज्ञापन

बदायूं।जिला बस आपरेटर्स यूनियन पदाधिकारीयों ने जिला बस ऑपरेटर अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में एआरटीओ प्रवर्तन एवं एआरएम रोडवेज को बदायूं उसावां रोड पर बिना परमिट चल रही रोडवेज की बसों को रोकने हेतु ज्ञापन दिया।

ज्ञापन देते हुए जिला बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने एआरटीओ प्रवर्तन अमरीश कुमार को अवगत कराया कि बरेली मंडल परिवहन प्राधिकरण द्वारा बदायूं _ उसावां मार्ग पर यूपी,एस,आर,टीसी रोडवेज बदायूं को मात्र सात परमिट जारी हुए हैं परंतु बदायूं उसावा रोड पर दूसरे डिपो की बिना परमिट लगभग 50 बसें संचालित हो रही हैं। जिससे कि प्राइवेट बस मालिकों को अत्यंत आर्थिक क्षति हो रही है।
उन्होंने कहा कि मंडल परिवहन प्राधिकरण से जानकारी करके जितने परमिट रोडवेज को जारी किए गए हैं और जो बस उन परमिटों पर आच्छादित हैं उनका ही संचालन वैधानिक रूप से होना चाहिए।
इस मामले में एआरटीओ प्रवर्तन ने आश्वासन दिया की परमिट से अच्छादित बसें ही चलने दी जाएंगी और बिना परमिट बसों को रोकने हेतु एआरएम बदायूं को बिना परमिट चल रही बसों को रोकने हेतु पत्र जारी कर आगे वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।
ज्ञापन देने वालों में यूनियन के कोषाध्यक्ष पप्पू फारुकी ,महासचिव,महासचिव मुशतदाहिद खां, शाहिद अली, छोटे अली, राम बाबू गुप्ता नेत्रपाल सिंह ,शराफत अली आदि बस ऑपरेटर्स उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply