अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा देश दुश्मन को सबक सिखाने के लिए तैयार : Dhankhar

On: April 29, 2025 1:52 PM
Follow Us:
Dhankhar
---Advertisement---

चंडीगढ़। पहलगाम हमले उपरांत देशवासियों में रोष और आक्रोश का माहौल है। हर भारतवासी दुश्मन को करारा सबक सिखाने के लिए तत्पर है। पीएम मोदी सही समय पर सही निर्णय लेते हुए देशवासियों की भावनाओं के अनुरूप दुश्मन को करारा सबक सिखाएंगे।

कानून बनाना का संसद का अधिकार : Dhankhar

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव Dhankhar ने सिंधु नदी जल समझौता को निलंबित करने के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि परोक्ष युद्ध करने वालों का पानी रोकना नैतिकता और देश हित में लिया गया बड़ा ऐतिहासिक निर्णय है। पीएम मोदी के इस निर्णय से दुश्मन देश में हाहाकार मचा हुआ है।

Dhankhar ने कहा कि भारत की नीति पड़ोसियों के साथ शांति और प्रगति के पक्षधर की रही है। लेकिन पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देश की नीति क्षेत्र में अशांति और आतंक फैलाने की रही है। अब समय आ गया है कि पाकिस्तान की सरपरस्ती में चल रही आतंक की फैक्ट्री को नेस्तनाबूद किया जाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश एकजुट है । सभी की भावना है कि आतंकवाद को पनाह देने वाले दुश्मन को कड़ा सबक सिखाया जाए।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव Dhankhar ने कहा कि सिंधु नदी जल समझौता निलंबित करना देश हित में सही फैसला है। यह कैसे हो सकता है कि दुश्मन गोली चलाए और हम उनको पानी दें। ये साथ – साथ नहीं चल सकता । दुश्मन अगर गोली की भाषा समझता है तो उसे तोप के गोले से जवाब दिया जाएगा। अब यह हमारी सरकार की नीति है। देश की नीति है।

राष्ट्रीय सचिव Dhankhar ने कहा कि हमारी सेनाओं का मनोबल ऊंचा है। मोदी सरकार के निर्णय, देशवासियों की भावना और सेना की तैयारियों से दुश्मन के हौसले पस्त हो चुके हैं। अब जांच में सहयोग का ड्रामा कर रहा है। अब दुश्मन का कोई ड्रामा नहीं चलेगा। देश के पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बहुत स्पष्ट भाषा में दुश्मन को कड़ा सबक सिखाने का संदेश दे चुके हैं ।

Dhankhar सेना की तैयारियों से दुश्मन के हौसले पस्त हो चुके 

दुनिया के अग्रणी देशों ने भी आतंकी घटना की कड़ी निंदा करते हुए भारत का साथ देने की बात कही है। वैश्विक पटल पर यह भारत की बढ़ती साख को साबित कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply