लखनऊ । उत्तर प्रदेश के Deputy CM Brajesh Pathak ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को लेकर बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश में 37 करोड़ से अधिक पेड़ लगाने का महा-अभियान शुरू हुआ है। यह अभियान गांव, गलियों, शहरों और बूथ स्तर तक पहुंचेगा।
Singapore के स्कूल में आग लगने से 1 बच्ची की मौत, आंध्र प्रदेश के Deputy CM का बेटा भी झुलसा
Deputy CM Brajesh Pathak ने कहा कि इस अभियान में सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ जुटे हैं। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ शक्ति को सम्मान देने का प्रतीक है। बिहार के हालात पर टिप्पणी करते हुए पाठक ने राजद और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन दलों ने बिहार को जंगलराज में बदल दिया था।
नीतीश कुमार और भाजपा गठबंधन ने बिहार को विकास और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में आगे बढ़ाया। गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है, जो जनता की उम्मीदों का प्रमाण है।
Deputy CM Brajesh Pathak ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर से परेशान हैं। सपा के शासन में गुंडाराज, भ्रष्टाचार और दंगे आम थे। सपा ने दंगों, हत्याओं और अराजकता का रिकॉर्ड बनाया था। उस समय पुलिस अधिकारी तक सपा के गुंडों से मार खाते थे। अब, योगी सरकार में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है।
Deputy CM Brajesh Pathak छांगुर बाबा जैसे लोग, जो भोली-भाली बेटियों को बहलाकर गलत काम करते हैं, समाज के लिए कलंक
उन्होंने समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त रुख की बात कही। उन्होंने कहा कि छांगुर बाबा जैसे लोग, जो भोली-भाली बेटियों को बहलाकर गलत काम करते हैं, समाज के लिए कलंक हैं। उत्तर प्रदेश में ऐसे लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

