पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार, सात नामजद आरोपियों में पांच आरोपी फरार
दातागंज।थाना हजरतपुर के गांव दियौचरी में शुक्रवार को पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को दबिश देकर दो नामजद आरोपियों अजयपाल और रजनेश को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर में दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया।सात नामजद आरोपियों में से पांच आरोपी अभी भी फरार हैं।पुलिस टीम फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव दियौचरी में शुक्रवार की रात 2:30 बजे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर आरोपी और उसके परिजनों ने हमला कर दिया था।आरोपियों के हमले में पुलिस टीम के दरोगा नवरतन सिंह और उनके हमराही सिपाही संदीप और मनीष पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया था।


