पीलीभीत जिले के थाना बरखेड़ा पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिए जाने से पूर्व ही विफल कर दिया है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए डकैती की योजना बना रहे 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और संदिग्ध सामान बरामद किया है। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 02 अवैध तमंचे, 06 जिन्दा कारतूस, 02 रामपुरी चाकू, 01 मोटरसाइकिल और 03 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से क्षेत्र में होने वाली एक बड़ी डकैती की घटना टल गई है।
इस पूरी कार्रवाई और सफलता के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पुलिस टीम की सतर्कता की सराहना करते हुए बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों से उनके आपराधिक इतिहास और नेटवर्क के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है, ताकि उनके अन्य साथियों का भी पर्दाफाश किया जा सके।
पीलीभीत से अजय पाल की रिपोर्ट

