अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जर्जर मकान का हिस्सा अचानक गिरा, चपेट में सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल हुईं क्षतिग्रस्त

On: July 28, 2026 8:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर (अमरोहा) जनपद अमरोहा के हसनपुर कस्बे के मोहल्ला होलीवाला (पुराना सिंडिकेट बैंक के पीछे) बारिश के दौरान एक जर्जर मकान का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।मोहल्ला निवासी विपिन कुमार अग्रवाल पुत्र महेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि उनके घर के सामने लखौरी ईंटों से बना एक अत्यंत पुराना और जर्जर मकान है, जो लंबे समय से खस्ताहाल स्थिति में है। मंगलवार को बारिश के दौरान मकान का एक हिस्सा गिर गया, जिससे उनकी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने पहले भी कई बार मकान स्वामियों को भवन की जर्जर स्थिति से अवगत कराया था और इसे गिरवाने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब मकान पूरी तरह गिरने की स्थिति में है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों की जान-माल को गंभीर खतरा बना हुआ है।

घटना के बाद विपिन कुमार अग्रवाल ने तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी हिमांशु उपाध्याय को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए जर्जर मकान को तत्काल ध्वस्त कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने हसनपुर कोतवाली और नगर पालिका परिषद को भी तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जर्जर भवन को नहीं हटाया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगो ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply