अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूँ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस….सपा पर भी साधा निशाना

On: May 1, 2024 7:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूँ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस….सपा पर भी साधा निशाना

बदायूं।दातागंज में बुधवार को दोपहर भारत माता की जय से अपने भाषण की शुरुआत करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बदायूं और आंवला के साथ अपना रिश्ता जोड़ा। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर सियासी वार किए।कहा कि डायनासोर की तरह कांग्रेस विलुप्त हो जाएगी। इस बार साइकिल की चेन चढ़नी नहीं चाहिए।

राजनाथ सिंह ने कहा कि आजाद भारत में बहुत सारी सरकारों को काम करते हुए आपने देखा है, पिछले 10 वर्षों से हमारी सरकार को भी देख रहे हैं। राजनीति के आप लोग बड़े कुशल पारखी हैं, क्योंकि आजादी के बाद जब से चुनाव शुरू हुआ है। अपने मतों का प्रयोग करते-करते जनता राजनीतिक दृष्टि से काफी जागरूक हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य किसके हाथ में सुरक्षित है। इसके बारे में आपकी समझ पर दुनिया की कोई भी ताकत सवालिया निशान नहीं लगा सकती है। भारत का मस्तक आज दुनिया में ऊंचा हुआ है। पहले जब भारत कुछ बोलता था तब गंभीरता से नहीं  लिया जाता था। आज भारत बोलता है तो सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है। यह भारत की हैसियत बनी  है।

रक्षा मंत्री ने कहा देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित:- रक्षा मंत्री ने सिंह ने कहा कि दुनिया के सारे राष्ट्राध्यक्ष डंके की चोट पर बोलने लगे हैं कि दुनिया में यदि 21 वीं सदी किसी की है तो भारत की है। भारत की सीमाओं का जहां तक प्रश्न है, पहले की सरकारों को आपने देखा है। मैं रक्षा मंत्री होने के नाते कह सकता हूं कि सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। अब अगर पाकिस्तान से कोई आतंकवादी नापाक हरकत करे तो हम इस पार भी मार सकते हैं और जरूरत पड़ी तो उस पार जाकर भी मार सकते हैं।
उन्होंने कहा कि धन-दौलत के मामले में भी भारत की ताकत बढ़ी है। उन्होंने कहा कि चाहें पंडित जवाहर लाल नेहरू या इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री रहो हों या राजीव गांधी रहे हों, डॉ मनमोहन सिंह। सबने कहा था कि हम गरीबी को समाप्त करना चाहते हैं लेकिन हिंदुस्तान की गरीबी लगातार बढ़ती रही लेकिन जब 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने कहा कि भारत दुनिया का एक मात्र ऐसा देश है, जिसने 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर किया है।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

 

 

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply