अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

श्मशान में पेड़ पर फंदे से लटका मिला सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल का शव,कई दिनों से थे बीमार

On: August 11, 2024 1:16 PM
Follow Us:
Dsffdsfd
---Advertisement---

श्मशान में पेड़ पर फंदे से लटका मिला सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल का शव,कई दिनों से थे बीमार

बदायूं।कुंवरगांव कस्बे में रविवार सुबह सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह (75) का शव फंदे से लटका मिला। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। करीब दो महीने पहले उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई थी। तब से वह मानसिक तनाव से भी गुजर रहे थे।

रविवार सुबह करीब नौ बजे वह खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उनका खेत शमशान घाट के नजदीक में है। करीब एक घंटे बाद उनका बेटा सचिन उन्हें देखने खेत पर पहुंचा लेकिन वह कहीं दिखाई नहीं दिए। वह श्मशान के नजदीक से गुजर रहा था। तभी उसे श्मशान के अंदर अपने पिता का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला।उसकी सूचना पर परिवार के अन्य लोग और थाना पुलिस भी पहुंच गई। उनके शव को फंदे से उतारा गया। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिवार वालों का कहना है कि वह काफी समय से बीमार चल रहे थे, जिससे वह मानसिक तनाव में भी थे। इससे उन्होंने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।समर इंडिया..

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply