अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ट्यूबवेल की कुंडी में पड़ा मिला युवक का शव..हत्या की आशंका

On: August 3, 2024 11:05 AM
Follow Us:
Dddddddddddd
---Advertisement---

ट्यूबवेल की कुंडी में पड़ा मिला युवक का शव..हत्या की आशंका

इस्लामनगर। गांव राजपुर में किसान नेत्रपाल (39) का शव ट्यूबवेल की कुंडी में पड़ा मिला। उनके परिवार वालों के मुताबिक नेत्रपाल बुधवार को अपने खेत पर गए थे। फिर वह लौटकर घर नहीं आए। बृहस्पतिवार को उनका शव मिला। परिवार वालों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।

ग्राम राजपुर निवासी नेत्रपाल पुत्र डालचंद खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। परिवार वालों का कहना है कि नेत्रपाल 31 जुलाई को अपने खेत पर गए थे। साथ में गांव के कुछ दोस्त भी गए थे। वहीं खेत पर बैठकर शराब भी पी गई थी। देर शाम को उनके दोस्त अपने घर लौट गए लेकिन वह अपने घर लौटकर नहीं पहुंचे।

देर रात तक उनकी खोजबीन चलती रही लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को उनका शव ट्यूबवेल की कुंडी में पड़ा मिला। इससे परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। उनकी सूचना पर थाना पुलिस भी आ गई। परिवार वालों ने नेत्रपाल की हत्या की आशंका जताई है जबकि थाना पुलिस का मानना है कि नेत्रपाल को शराब पीने की लत थी, जिससे वह नशे में कुंडी में गिर गए थे। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि यह शराब के नशे में हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ आता है। तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।समर इंडिया..

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सामाजिक वानिकी क्षेत्र कार्यालय सहसवान के कर्मचारियों ने संभ्रांत लोगों के साथ मनाया वन महोत्सव कार्यक्रम

भूरे सिंह हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, साजिश का पर्दाफाश

डीएनटी महासभा के नेतृत्व में बाल्मिकी समाज ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन, दबंगों द्वारा बंद रास्ता खुलवाने की मांग

Uttarakhand Monsoon Update-उत्तराखंड में मानसून का दूसरा दिन बना चुनौती: 52 रास्ते बंद, काली नदी उफान पर और कई जिलों में बारिश

मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा: धान की रोपाई कर रहे लोगों पर गिरी बिजली, 2 की मौत और 3 घायल

Amroha News-अमरोहा के खौफनाक खंडहर में चल रही थी अवैध हथियारों की फैक्ट्री, पुलिस ने मारा छापा तो फटी रह गईं आंखें

Leave a Reply