दातागंज पुलिस का गुड वर्क, लाखों की कीमत के 15 खोए मोबाइल ढूंढकर असली मालिकों को सौंपे
बदायूं।थाना दातागंज पुलिस ने अपनी सक्रियता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए पिछले 50 दिनों के भीतर गुम हुए 15 कीमती मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने दातागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई,ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की जमकर सराहना की।लोगों का कहना था कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके खोए हुए मोबाइल इतनी जल्दी वापस मिल जाएंगे।
दातागंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो घबराने के बजाय तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि तकनीकी माध्यमों से उसे जल्द से जल्द बरामद किया जा सके।पुलिस की इस कार्रवाई से आम जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है तथा दातागंज पुलिस की कार्यशैली की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

