बदायूँ आए सीएम योगी बोले…बदायूँ का मैदान छोड़ भाग रहे सपा प्रत्याशी,एक आए और गए….दूसरे भी जाने की तैयारी में

बदायूँ आए सीएम योगी बोले…बदायूँ का मैदान छोड़ भाग रहे सपा प्रत्याशी,एक आए और गए….दूसरे भी जाने की तैयारी में

 बदायूं।क्लब मैदान में आज प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि सपा प्रत्याशी बदायूं के मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। पहले एक आए थे, जो छोड़कर चले गए। दूसरे भी जाने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव माफियाराज बनाम कानून के राज में है। भारतीय जनता पार्टी कानून के राज में विश्वास करती है। कानून के राज को स्थापित करने में विश्वास करती है।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव भ्रष्टाचार बनाम जीरो टॉलरेंस के बीच है। यह चुनाव तुष्टीकरण बनाम सबका साथ-सबका विकास के बीच है। पहले चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ दिया जाता था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सबका साथ-सबका विकास के माध्यम से हर व्यक्ति को जोड़ने का काम काम किया।

Whatsapp Group join
Please Join Whatsapp Channel
Please Join Telegram channel

मुख्यमंत्री ने सपा व कांग्रेस को स्वार्थ का परिवार बताया। सपा-कांग्रेस का गठबंधन है। ये कर्फ्यू के समर्थक हैं, नए उत्तर प्रदेश में कर्फ्यू की जगह कांवड़ यात्रा निकलती है। कहा कि यह चुनाव फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट के बीच होने जा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेृतत्व में भारत आज दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। उन्होंने अमृतकाल में विकसित भारत का संकल्प लिया है।

मंच पर माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी, बिल्सी के विधायक हरीश शाक्य, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बदायूं लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य, सांसद संघमित्रा मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रबुद्ध सम्मेलन में डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, प्रधानाचार्य, कॉलेज प्रबंधक, कवि, साहित्यकार, खिलाड़ी, अधिवक्ता, सीए के अलावा भट्ठा, कोल्ड स्टोरेज, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी संचालक, मेंथा व सराफा व्यापारी, बीमा कंपनी एजेंट, रिटायर्ड फौजी आदि शामिल हुए।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:- मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। बदायूं क्लब, भामाशाह चौक और पुलिस लाइन के आसपास का इलाका सील कर दिया गया। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया। इसके लिए परशुराम चौक, इंदिरा चौक, ओवरब्रिज मार्ग, महाराणा प्रताप तिराहा और वन विभाग रोड पर बैरियर लगाए गए।

 

 

Leave a Comment