अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Yogi के दौरे से पहले बहराइच में सैकड़ों किलोग्राम विस्फोटक बरामद, 36 लोग हिरासत में

On: June 9, 2025 2:48 PM
Follow Us:
CM Yogi
---Advertisement---

बहराइच,। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में CM Yogi के प्रस्तावित दौरे से पहले सैकड़ों किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद होने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बंगाली मूल के 36 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

CM Yogi के निर्देश पर जल्द पूरे होंगे 20 विभागों से जुड़े 95 बड़े प्रोजेक्ट

घटना जिले के एक ग्रामीण क्षेत्र की है, जहां अल्फा जिओ लिमिटेड नामक पेट्रोलियम कंपनी द्वारा पेट्रोल-डीजल की खोज के लिए बड़े पैमाने पर जमीन की ड्रिलिंग कर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री का उपयोग किया जा रहा था। जानकारी सामने आते ही इलाके के भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और सुरक्षा में गंभीर चूक बताते हुए CM Yogi के दौरे को रद्द करने की मांग कर डाली।

अल्फा जिओ लिमिटेड के एरिया मैनेजर कुलदीप शर्मा ने स्वीकार किया कि एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) का पालन नहीं किया गया और प्रशासन को विस्फोटक गतिविधियों की जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने इसे ‘चूक’ बताते हुए कहा कि अगली बार से पूरी सतर्कता बरती जाएगी।

विस्फोटक सामग्री की जब्ती के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है, और बॉम्ब स्क्वायड को बुलाकर इलाके की जांच शुरू की गई है। ग्रामीणों में डर का माहौल है, क्योंकि ड्रिलिंग के दौरान जमीन में जबरदस्त कंपन होता है, जिससे मकानों में दरारें आने लगी हैं।

 भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और सुरक्षा में गंभीर चूक बताते हुए CM Yogi के दौरे को रद्द करने की मांग कर डाली

इलाके के ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने बताया कि बिना पूर्व जानकारी के किसानों की जमीन पर ड्रिलिंग और विस्फोटक डालने की कार्रवाई की गई, जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। ग्रामीण कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण के साथ मैदान में उतरता है तो कोई भी ताकत सपा सरकार को जीतने से नहीं रोक सकती कमाल अख्तर

Amroha News-चोर मकान की दीवार काटकर घर में घुसे, लाखों रुपये के ज़ेवर, नकदी व सरसों के कट्टे चोरी कर हुए रफुचक्कर

Amroha News -कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या को अंजाम देना वाला कातिल पति गिरफ्तार, कब्ज़े से कुल्हाड़ी भी बरामद

Amroha News-प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर भरे गंदे पानी में बैठकर/ लेटकर जताया विरोध, जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Video वायरल : अमरोहा में चोरी के शक में युवक को पकड़कर खंभे से बांधा, ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप

मुरादाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Leave a Reply