अहमदाबाद से घर लौटे युवक की ट्रेन से कटकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
बदायूं।बरेली-आगरा-कासगंज रेलवे लाइन पर उजौली के निकट रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर निवासी हरिओम (22) पुत्र नेत्रपाल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि हरिओम गुजरात के अहमदाबाद में रहकर काम करता था।रविवार को किसी कारणवश वह रेलवे लाइन के पास पहुंचा,जहां ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।वहीं युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

