अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बिना मान्यता के माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षाओं का हो रहा था संचालन,

On: July 22, 2025 8:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिना मान्यता के माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षाओं का हो रहा था संचालन,

जिला विधालय निरीक्षक छापामार टीम ने पकड़ा, संचालित होती कक्षाओं की मोबाइल से की वीडियोग्राफी फोटोग्राफी,

टीम ने कक्षाओं में अध्यनरत छात्रों एवं शिक्षा ग्रहण करा रहे शिक्षकों के दर्ज किए बयान,

क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित विधालय प्रबंधकों में मचा हड़कंप, प्रबंधक विधालय बंद करके भागे,

सहसवान(बदायूं) विकास खंड दहगवां क्षेत्र के ग्राम बाजिदपुर के निकट सुभाष चंद्र मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल में बिना मान्यता के माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था।जिसकी शिकायत क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद राज्य मंत्री एवं अन्य अधिकारियों को भेजकर मामले की जांच कराए जाने की मांग की।जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने दो सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए।

जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर सुभाष चंद्र मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल बाजिदपुर की शासन से मिली शिकायत पर गठित की गई दो सदस्य टीम जिसमें चंद्रभान यादव विकास कुमार मिश्रा शामिल थे वाहन से अचानक उपरोक्त विद्यालय पहुंच गए जहां उन्होंने बिना माध्यमिक शिक्षा परिषद की मान्यता के कक्षा 9, 10 ,11, 12, के बच्चों को कक्षा में शिक्षा ग्रहण कराते हुए शिक्षक मिल गए।

टीम ने मौके पर ही उपरोक्त क्रियाकलाप की मोबाइल से फोटोग्राफी वीडियोग्राफी की तथा बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षकों के बयान भी दर्ज किया तथा अध्ययन ग्रहण कर रहे बच्चों के भी उन्होंने बयान दर्ज किया चर्चा है।बच्चों ने स्पष्ट रूप से कहा कि हमें कक्षा 9 ,10,11,12 में एडमिशन लिए गए हैं तथा स्कूल के शिक्षकों द्वारा हमें शिक्षा ग्रहण कराई जा रही है।

टीम ने स्कूल प्रबंधन से भी बात करने का प्रयास किया परंतु सफलता नहीं मिल पाई चर्चा है।स्कूल प्रबंधक टीम को देखकर भागने में सफल हो गया।जांच टीम से जब इस बाबत बात की गई तो टीम में शामिल लोगों ने बताया की जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जांच करने के लिए कहा गया था जांच रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को दे दी गई है वह उसका खुलासा स्वयं करेंगे टीम के सदस्यों ने जांच से संबंधित कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया।

बताया जाता है की विद्यालय सुभाष चंद्र मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल एक लंबे समय से चल रहा था इसके प्रबंधन द्वारा कक्षा 8 तक की मान्यता ली गई थी परंतु माध्यमिक शिक्षा परिषद की क्लासों का भी विद्यालय में संचालन किया जा रहा था।जिसकी शिकायत क्षेत्र के कई समाज से भी लोग कई वर्षों से करते चले आ रहे थे।परंतु सफलता टीम को आज हाथ लगी उसने रंगे हाथों विद्यालय में अवैध रूप से माध्यमिक शिक्षा परिषद की संचालित कक्षाओं को पकड़ा और उसमें शिक्षा ग्रहण करते तथा शिक्षा देते हुए शिक्षकों को भी पकड़ लिया।
जैसे ही टीम ने सुभाष चंद्र मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल विद्यालय में छापा मारा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित कई विद्यालय जो माध्यमिक जूनियर तथा प्राथमिक बिना मान्यता के चल रहे हैं।ऐसे विद्यालय के प्रबंधक आनंद-खनन में विद्यालयों को बंद करके भाग गए जिसकी क्षेत्र में जमकर चर्चा हो रही है।इस बाबत जिला विधालय निरीक्षक से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया परंतु संपर्क नहीं हो सका।

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply