गोरखनाथ मंदिर में Chief Minister Yogi Adityanath ने किया रुद्राभिषेक

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के Chief Minister Yogi Adityanath ने रविवार सुबह अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर में विधि विधान से रुद्राभिषेक और हवन-पूजन किया।

CM Yogi ने रोक दी फ्लीट, फायर ब्रिगेड को दिया रास्ता

गोरखनाथ मंदिर के आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस जानकारी को साझा करते हुए बताया गया कि Chief Minister Yogi Adityanath गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक और हवन-पूजन किया। इस पोस्ट को मुख्यमंत्री कार्यालय के एक्स हैंडल पर भी रिपोस्ट किया गया, जिसमें पूजा-पाठ के दौरान की झलकियां साझा की गईं।

गोरखनाथ मंदिर के आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा गया, “गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत Chief Minister Yogi Adityanath जी महाराज ने आज श्री गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक और हवन-पूजन किया। महाराज जी ने देवाधिदेव महादेव से संपूर्ण जगत के कल्याण की कामना की।”

Chief Minister Yogi Adityanath ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन कार्यक्रम में भाग लिया

इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान वह लोगों की समस्याएं सुनने के लिए स्वयं उपस्थित रहे और प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद किया। किसी को भूमि विवाद था, किसी को चिकित्सा सहायता की जरूरत थी तो किसी को पुलिस से जुड़ी शिकायत थी।

मुख्यमंत्री ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि किसी भी पीड़ित को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें और हर मामले का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिनकी समस्याएं मुख्यतः राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य और भूमि विवादों से जुड़ी थीं। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार आमजन के साथ खड़ी है और हर जरूरतमंद को न्याय दिलाया जाएगा। विशेष बात यह रही कि जब सुबह तेज बारिश हो रही थी, तब भी Chief Minister Yogi Adityanath अपने तय कार्यक्रम के अनुसार मंदिर परिसर में भ्रमण के लिए निकले और पूरे क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने मंदिर प्रबंधन को भी निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं और आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Comment