समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी
अमरोहा (हसनपुर):- रविवार रात हसनपुर-रझोहा मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रजबपुर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर निवासी करतार सिंह (पुत्र रघुवीर सिंह) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, करतार सिंह रविवार रात हसनपुर से अपने गांव अंबेडकर नगर लौट रहे थे। रझोहा के समीप पहुंचने पर आगे चल रहे एक वाहन ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाए, जिससे करतार सिंह की बाइक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई और वो चोटिल गो गए। टक्कर के बाद बाइक फिसल गई और करतार सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद राहगीरों ने घायल करतार सिंह को तुरंत नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

