अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Weather Update : पहाड़ों पर आफत की बारिश! सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग बंद, 800 यात्री रोके गए; देहरादून में भारी बारिश

On: August 4, 2026 9:39 AM
Follow Us:
Uttarakhand Weather Update
---Advertisement---

Uttarakhand Weather Update : देहरादून/चमोली। उत्तराखंड में मानसूनी बारिश और पहाड़ों से गिरता मलबा एक बार फिर लोगों और यात्रियों के लिए बड़ी आफत बन गया है। प्रदेश में सोमवार से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण जगह-जगह भारी लैंडस्लाइड (भूस्खलन) की घटनाएं सामने आ रही हैं। अलग-अलग जगहों पर मार्ग अवरुद्ध होने से 1000 से ज्यादा यात्री बीच रास्ते में ही फंस गए हैं। प्रशासन अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा मार्गों पर विशेष एहतियात बरती जा रही है।

सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर रोके गए 800 यात्री

रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हालात बिगड़ गए हैं। सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर लैंडस्लाइड होने की वजह से प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से करीब 800 यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ही रोक दिया है। यात्रियों से अपील की गई है कि जब तक मौसम साफ नहीं हो जाता और मार्ग से मलबा हटा नहीं लिया जाता, तब तक वे सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

चमोली बाजार में घुसा मलबा, गंगोत्री हाईवे धंसा

लैंडस्लाइड का सबसे ज्यादा असर चमोली और उत्तरकाशी जिले में देखने को मिल रहा है। चमोली में भारी बारिश के बाद पहाड़ों से आए मलबे ने मुख्य बाजार में दस्तक दे दी है, जिससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे का करीब 100 मीटर का हिस्सा बुरी तरह से धंस गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। प्रशासन की टीमें हाईवे को दुरुस्त करने में जुटी हुई हैं।

राजधानी देहरादून में भी सोमवार से तेज बौछारें पड़ रही हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे खराब मौसम में पहाड़ों की यात्रा करने से बचें और नदी-नालों से उचित दूरी बनाए रखें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रिश्तों का कत्ल! उत्तराखंड में कलयुगी पिता ने 10 साल की बेटी से किया रेप, नशे में धुत होकर की हैवानियत

Almora News : सुबह-सुबह घर के बाहर से महिला को उठा ले गया बाघ, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

CM धामी का एक्शन: फोन पर सुनी चमोली के ग्रामीणों की फरियाद, आपदा में टूटी सड़क को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश

CM धामी ने किया ‘ओहो रेडियो 89.2 FM’ का शुभारंभ, बोले- डिजिटल युग में भी कायम है रेडियो की विश्वसनीयता

Haridwar Viral Video : कांवड़ खंडित होने पर उग्र हुई भीड़, हरियाणा की कार को किया चकनाचूर, सरेआम पीटा ड्राइवर

Uttarakhand News : खटीमा में सीएम धामी ने थारू समाज को दी करोड़ों की सौगात, एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित

Leave a Reply