पंडित दीनदयाल के जीवन दर्शन आधारित पुस्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं एकात्म मानव दर्शन का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन व अवलोकन
उपनिदेशक डॉ शैलेश सिंह दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ गोरखपुर विश्वविद्यालय ने लिखी थी पुस्तक

बदायूं।बदायूं जनपद के नगर सहसवान के मोहल्ला अकबराबाद निवासी डॉक्टर कुमार शैलेश सिंह उपनिदेशक दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ गोरखपुर विश्वविद्यालय द्धारा अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारती के सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नवीन प्रकल्प का महर्षि वशिष्ठ की पावन धरा जनपद बस्ती में भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विद्या भारती द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल के जीवन दर्शन पर आधारित डॉक्टर कुमार शैलेश सिंह द्वारा लिखी पुस्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं एकात्म मानव दर्शन का मुख्य अतिथि योगी आदित्यनाथ के द्धारा विमोचन अवलोकन किया गया।
इस मौके पर विशेष सानिध्य विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद प्रांत प्रचारक रमेश जी क्षेत्रीय मंत्री प्रोफेसर सौरव मालवीय सहित अनेक संभ्रांत लोग तथा अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान एवं विद्या भारती परिवार के पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।



रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

