अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए केंद्र 100 नये सैनिक स्कूल स्थापित करेगा : Rajnath

On: January 23, 2025 12:31 PM
Follow Us:
Center will establish 100 new Sainik Schools to improve the quality of education: Rajnath
---Advertisement---

अलप्पुझा: रक्षा मंत्री Rajnath सिंह ने बुधवार को कहा कि देश भर में 100 नये सैनिक स्कूल स्थापित करने का केंद्र सरकार का फैसला भारत में बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और देश के समग्र विकास में योगदान देने के उसके प्रयासों का हिस्सा है।

 

ब्रिटेन के रक्षा राज्य सचिव से Rajnath Singh ने की बातचीत

 

 

 

 

 

 

 

 

केरल के अलप्पुझा में विद्याधिराज सैनिक स्कूल के 47वें वार्षिक दिवस समारोह का उद्घाटन करने के बाद Rajnath ने कहा कि केंद्र सरकार ने सैनिक स्कूल में लड़कियों के दाखिले का मार्ग भी प्रशस्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने देश के दूरदराज के क्षेत्रों और विविध सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के कर्मियों को शामिल करने के लिए भारत के हर जिले में सैनिक स्कूल स्थापित करने का फैसला लिया है। विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए केरल पहुंचे राजनाथ ने इस बात पर जोर दिया कि भारत के स्वास्थ्य, संचार, उद्योग, परिवहन और रक्षा जैसे क्षेत्रों में प्रगति के साथ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने के मद्देनजर “शिक्षा क्षेत्र में क्रांति और बच्चों के सर्वांगीण विकास की जरूरत है।”
Rajnath ने कहा कि एक “सैनिक” को केवल युद्ध के नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि प्रत्येक सैनिक में कई अन्य गुण मौजूद होते हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि एक सैनिक अनुशासित होता है, अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहता है, निस्वार्थ भाव से सेवा करता है और आत्म-नियंत्रित एवं समर्पित होता है। उन्होंने कहा कि ये गुण स्वामी विवेकानंद, आदि शंकराचार्य और राजा रवि वर्मा जैसी महान हस्तियों में भी देखे जाते हैं, जिनके युद्धक्षेत्र सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और धार्मिक सुधार थे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!