अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं में विधायक के स्कूल से नकदी और चांदी की मूर्तियां चोरी, दो दुकानों को भी चोरों ने बनाया निशाना..

On: September 10, 2025 6:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं में विधायक के स्कूल से नकदी और चांदी की मूर्तियां चोरी, दो दुकानों को भी चोरों ने बनाया निशाना..

बदायूं में बिसौली के विधायक आशुतोष मौर्य के स्कूल समेत तीन अलग-अलग स्थानों से चोरों ने मंगलवार रात नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया।आज बुधवार सुबह पुलिस को चोरी की शिकायत मिली तो मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से हाथ-पांव फूल गए।पुलिस ने तीनों स्थानों पर पहुंचकर जांच की और जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। चोर सीसीटीवी फुटेज में भी दिखे हैं, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है।

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग स्थित गांव भटपुरा में क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य, पूर्व विधायक योगेंद्र कुमार गर्ग उर्फ कुन्नू बाबू के बेटे आशीष गर्ग व बिसौली ईओ रहे मुकेश चौहरी का पिनेकल इंटरनेशनल स्कूल संचालित है।मंगलवार रात चोरों ने डायरेक्टर ऑफिस की सेफ का लाकर तोड़कर 80 हजार रुपये की नकदी, मंदिर में रखी चांदी की गणेश, लक्ष्मी और कुबेर की मूर्तियां चोरी कर लीं। इसके अलावा स्कूल में फर्नीचर और शीशों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।दो दुकानों को बनाया निशाना:-इसके बाद चोरों ने रुद्रांश खाद-बीज भंडार को निशाना बनाया। दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। यहां से 17500 रुपये नकद व बीज-दवाइयां चुरा ले गए। इसके बाद अनमोल चौधरी के आयुर्वेदिक दवाखाने का शटर तोड़कर चोरों ने करीब 12000 रुपये की नकदी व दवाइयां चोरी कर चोर निकल गए।

आज बुधवार सुबह स्कूल में स्टाफ पहुंचा तो चोरी होने की जानकारी विधायक आशुतोष मौर्य समेत अन्य लोगों को दी।एक के बाद एक चोरी की घटनाएं सामने आईं।पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और घटना स्थल का मौका मुआयना की जल्द ही घटनाओं के खुलासे का आश्वासन दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है।

सीओ बिसौली सुनील कुमार सिंह ने कहा कि चोरी की घटना का मामला सामने आया है।कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

 

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply