दरोगा की मौत का मामला: बदायूं में इंस्पेक्टर शाहिद अली पर रिपोर्ट दर्ज, तिलक लगाने पर प्रताड़ित करने का आरोप
बदायूं के न्यायालय सुरक्षा में तैनात दरोगा मेघश्याम गौतम की मौत के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उनके परिजनों की शिकायत पर न्यायालय सुरक्षा प्रभारी शाहिद अली के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।शहिद पर प्रताड़ित करने का आरोप है।
दरोगा मेघश्याम गौतम चार जून को बदायूं की मधुबनी कॉलोनी में किराए के कमरे में मृत पाए गए थे।उनके भाई रामेश्वर दयाल ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी है।तहरीर में बताया गया कि सुरक्षा प्रभारी शहिद अली उनके भाई को टीका लगाने और धार्मिक प्रवृत्ति के कारण प्रताड़ित करते थे।शहिद अली उन पर जज कंपाउंड में चौकीदार की मौत के मामले में झूठा फंसाने का दबाव भी बनाते थे।

पुलिस जांच और आरोप:-पुलिस ने रामेश्वर दयाल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। अब इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।शिकायत में धार्मिक प्रताड़ना और झूठे फंसाने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। दरोगा के परिवार ने मौत को संदिग्ध मानते हुए गहन जांच की मांग की है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

