6 महिलाओं की मौत का मामला: पुलिस ने ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, तलाश तेज
बदायूं।दो ट्रैक्टरों की टक्कर से ई-रिक्शा हादसे में छह महिलाओं की मौत और तीन लोगों के घायल होने के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।हादसे के बाद पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है,लेकिन तीसरे दिन भी उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला के वार्ड नंबर आठ मुरावन नगला निवासी डाल सिंह बुधवार को अपने बेटे कुंवरपाल की शादी के लिए परिवार के साथ ससुराल जा रहे थे।उनके साथ पत्नी राजकुमारी, पुत्रवधू सरल,आरती उर्फ गंगा श्री,बेटी नारायणी देवी,रेवती और प्रेमवती ई-रिक्शा में सवार थीं।


